सोमवार सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान, चुनाव की तैयारियां पूरी
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए सोमवार को मतदान होगा। कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान को लेकर क्लब में तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सोमवार की सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान होगा। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए क्लब परिसर व कमरों को सैनिटाइजर किया गया।
उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी—2०२1 की नई कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर मतदान होना है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजय राणा, अनुपम सकलानी, अमित कुमार शर्मा, इंद्रदेव रतूड़ी, चांद मोहम्मद, दीपक फरस्वाण, भगवती प्रसाद कुकरेती, मनोज सिंह जयाड़ा, विनोद पोखरियाल, सुभाष कुमार, शैलेंद्र सेमवाल व श्रीनिवास पंत चुनावी मैदान में है। 26४ मतदाताआें द्वारा चुनाव मैदान में उतरे 12 प्रत्याशियों में नौ का चयन किया जाना है। वहीं, अध्यक्ष पद पर प्रदीप गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, महामंत्री गिरिधर शर्मा, संयुक्त मंत्री राजू पुशोला व लक्ष्मी बिष्ट, कोषाध्यक्ष विकास गुसाई, व संप्रेक्षक पद पर शिविर प्रशांत निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है।
मुख्य चुनाव अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए मतदान 28 दिसंबर यानि सोमवार को प्रात: नौ बजे से दो बजे तक होगा। इसके बाद तीन बजे से मतगणना का कार्य किया जाएगा, जो मतगणना समाप्ति तक जारी रहेगा। इसके बाद वियजी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। नौ पदों के लिए होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर गयी है। उन्होंने बताया कि मतदान के चलते क्लब परिसर में वाहन पार्किंग नहीं हो पाएगी। पार्किंग की व्यवस्था पवेलियन ग्राउंड में की गयी है। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी आेपी बेंजवाल, नागेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-