खेल

दून सिटी एफसी और स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी ने बांटे अंक

देहरादून। देहरादून डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल सुपर लीग में दून सिटी एफसी और स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी ने 2-2 से ड्रॉ खेलकर अंक बांट लिए।
पवेलियन ग्राउंड में सोमवार को दून सिटी एफसी और स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया। खेल के 19वें मिनट में दून सिटी एफसी के फॉरवर्ड अमन थापा ने गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पिछड़ने के बाद स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ियों ने बराबरी पर आने के प्रयास तेज कर दिए। 27वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल के फॉरवर्ड सिद्धार्थ रावत ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 43वें मिनट में आर्य नेगी ने गोल दाग स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी को 2-1 की बढ़त दिला दी। एक समय मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल की जीत होती नजर आ रही थी। लेकिन, 81वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ी की गलती के कारण दून सिटी एफसी को पेनल्टी किक मिली। जिसपर नीरज ने गोल करते हुए मैच 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *