Home देहरादून नवनियुक्त कुलपति ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

नवनियुक्त कुलपति ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से राजभवन में उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. ओंकार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। डॉ. सिंह इससे पूर्व मदन मोहन मालवीया तकनीकि विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं उत्तरप्रदेश तकनीकि विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे हैं।
राज्यपाल ने डॉ. ओंकार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीकि क्षेत्र में विश्वविद्यालय की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जीरो करप्शन की पॉलिसी व अकादमिक शूचिता बनाकर रखी जाए। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही अपेक्षा की कि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए  विश्वविद्यालय सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनें। उन्होंने कहा कि डिजिटल समाधान के द्वारा विश्वविद्यालय में पारदर्शिता बढ़ायी जाए।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय इसी सत्र से नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए प्रतिबद्व है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए  विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों का योगदान सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया जायेगा।  उन्होंने कहा कि यह प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द शत प्रतिशत मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थियों के अवलोकन हेतु ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता लायी जायेगी।

——————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर...

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई