फुटबॉल लीग: स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी की दोहरी जीत
देहरादून। देहरादून डिस्ट्रिक्ट सुपर लीग में स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी ने जीएसएफ और हिमालयन यूनाइटेड एफसी को हराकर दोहरी जीत हासिल की।
पवेलियन ग्राउंड में रविवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी व जीसीएफ के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल ने जीएसएफ को 16-0 से एकतरफा हराया। स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी के लिए राहुल भट्ट ने चार, सिद्धार्थ, आर्य नेगी व कार्तिक चंद ने तीन-तीन और नवनीत ने दो गोल दागे। दोपहर को दूसरा मैच हिमालयन यूनाइटेड एफसी व स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने तालमेल के साथ खेलते हुए एक दूसरे की रक्षापंक्ति को परखना शुरू कर दिया। खेल के 40वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी के फॉरवर्ड राहुल भट्ट ने राइट फ्लैंक से बने मूव पर शानदार गोल कर टीम को 1-0 के बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। सोमवार को दून सिटी एफसी और स्पोर्ट्स हॉस्टल फुटबॉल एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा।
—————

