पौड़ी गढ़वाल

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान की छात्रवृत्ति

देहरादून। अखिल भारतीय गोर्खा पूर्व सैनिक उज्जवल भविष्य कोष समिति के वार्षिक अधिवेशन एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह में उच्च शिक्षा हेतु मेधावी छात्र-छात्राआें को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।
रविवार को गोर्खाली सुधार सभा में अखिल भारतीय गोर्खा पूर्व सैनिक उज्जवल भविष्य कोष समिति का वार्षिक अधिवेशन एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष कर्नल भूपेंद्र सिंह खत्री ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शिरकत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
समिति के अध्यक्ष कर्नल भूपेंद्र सिंह खत्री ने कहा कि समिति द्वारा प्रतिभावान व मेधावी छात्र-छात्राआें को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान की गयी। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को समिति से जुड$ने का आह्वान किया। महामंत्री ले. कर्नल विक्रम सिह क्षेत्री ने गत वर्ष के कार्यो की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने सिमरन थापा, महिमा थापा, अंकिता शाह, प्रेरणा खत्री, संजना थापा, दीपा थापा, समीक्षा गुरुंग, शिवम प्रसाद उपाध्याय, मयंक गुरुंग, आदित्य शाह, एेश्वर्या थापा, आयशा थापा, शिखा शर्मा, शीरत थापा, उमंग थापा, दिव्या क्षेत्री, दिवाकर गुंसाई, रितिका खत्री, ईशा गुरुंग, प्रेरणा क्षेत्री, ज्योत्सना गुरुंग, राशी तामंग, रितलिका गुरुंग, अर्पित शर्मा, आकृति थापा, प्रियंका राना, नेहा अधिकारी, मृणाल क्षेत्री को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।
इस अवसर पर ले. जनरल शक्ति गुरुंग, ले. जनरल राम सिंह प्रधान, ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, कर्नल श्याम सिंह क्षेत्री, कर्नल अर्जुन अधिकारी, कर्नग्ल डीएस खड$का, कर्नल एलबी खत्री, दिनेश खत्री, जगदीश थापा, कर्नल जीवन क्षेत्री, प्रभा शाह, ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, राजन बेत, कर्नल एसएस कं वर आदि मौजूद रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *