राष्ट्रीय फुटबॉल (अंडर-14 बालिका वर्ग) में जयपुर संभाग बना चैंपियन
देहरादून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर के प्रांगण में आयोजित पाँच दिवसीय 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता फुटबॉल (बालिका वर्ग अंडर-14) का समापन हो गया। इस पाँच दिवसीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन फाइनल रोमांचक मुकाबले में देहरादून का सामना जयपुर से हुआ। खिताबी मुकाबला जयपुर संभाग और देहरादून संभाग के बीच बेहद काँटे भरा रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, अतिरिक्त समय देने के बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। जिसमें जयपुर संभाग ने 3-1 से देहरादून संभाग को शिकस्त देकर राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जयपुर की ओर से गोलकीपर वृंदा ने 2 पेनल्टी रोककर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। जयपुर की ओर से गोरीका यादव, देवसा सोनी एवं ख़ुशी यादव ने गोल मारा जबकि देहरादून की ओर से संध्या ने एक मात्र गोल किया।
समापन समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की उपायुक्त श्रीमती प्रीति सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में जबकि सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बच्चों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किये।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बसंती खंपा ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनकी खेल भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा विद्यार्थियों को विशेष बधाई देते हुए उन्हें जीवन में खेल भावना और निरंतर संघर्षरत रहने की प्रेरणा दी गई। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता टीम जयपुर को केश प्राइज 70 हजार, उप विजेता देहरादून को 42 हजार एवं मुंबई को 28 हजार केश एवार्ड के साथ विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई।

समापन अवसर पर विद्यालय के खेल प्रभारी डीएम लखेड़ा,एचएम आरती उनियाल नबील अहमद, विकास कोटनाला, नरेंद्र रोतेला, देवेद सिंह, जे रावत,गौरवकांत, अन्नू थपलियाल, मनीषा धस्माना, रचना पंत, हिमांशु नेगी, राखी शर्मा, प्रियांशु पाँच आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उपप्राचार्य श्रीमती अलका तड़ियाल द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन राना कादिर एवं जितेंद्र रावत ने सयुक्त रूप से किया।
—————–
