फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
देहरादून। नेहरु कालोनी थाना क्षेत्र के जोगीवाला में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिजनौर का रहने वाला यह युवक बीते रोज दून आया था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। शव को एक प्राइवेट अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। नेहरू कालोनी पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह जोगीवाला पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने भगवती फार्म जोगीवाला में फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस तो बंद कमरे में एक युवक का शव छत पर लगे लोहे के एंगल पर लटका हुआ था। मृतक की पहचान नितिन (2२) पुत्र धर्र्मेन्द्र निवासी हरेवाली खिदरपुर थाना शेरकोट बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। मृतक के साथियों ने बताया कि नितिन बीते रोज ही अपने गांव से दून आया था। आज सुबह सभी साथी काम की तलाश में निकले थे तो उस समय नितिन अकेले वापस अपने कमरे पर आ गया था। शव को कैलाश अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-