देहरादून

नौकरी का लालच देकर युवतियों से देह व्यापार कराने वाले दो युवक गिरफ्तार

देहरादून। नौकरी का लालच देकर युवतियों से देह व्यापार कराने वाले दो युवकों को  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग  (A.H.T. U)  यूनिट ने गिरफ्तार किया, चार युवतियों (पीड़िताओं) को भी मुक्त कराया है। पंजाब, झारखंड और दिल्ली की निवासी हैं युवतियां, यह सेक्स रैकेट व्हाट्एसप के माध्यम से चलाया जा रहा था। आरोपियों में से एक चार साल पहले भी A.H.T. U  यूनिट के हत्थे चढ़ चुका है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी हेमंत खंडूरी ने बताया कि उन्हें अनैतिक देह व्यापार के बारे में सूचना मिली थी। पता चला था कि पहले से सक्रिय गिरोह का सरगना राहुल पाटिल अब भी इस काम में लगा हुआ है। वह कुछ लड़कियों को दिल्ली से मसूरी लेकर जा रहा है। इसी क्रम में राजपुर रोड पर पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका। उसमें दो युवक और चार युवतियां बैठी हुईं थीं। इनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।

लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि यह दोनों युवक उन्हें नौकरी का झांसा देकर देहरादून लेकर आए थे। लेकिन, इससे पहले भी वह उनसे देह व्यापार करा चुके हैं। मसूरी में भी उन्हें इसी काम के लिए ले जाया जा रहा था। युवकों के व्हाट्एसप को चेक किया गया तो पता चला कि सारा धंधा व्हाट्एसप के माध्यम से चलाया जा रहा था। इस पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम राहुल पाटिल निवासी महर्षि वाल्मीकि बस्ती, गोविंदगढ़ कांवली रोड और राहुल कुमार निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार हैं। इनमें से राहुल पाटिल को 2018 में भी पकड़ा जा चुका है। दोनों के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नए साल के जश्न के लिए ले जाई जा रही थीं युवतियां व्हाट्सएप के माध्यम से दिल्ली व देश के अन्य  अलग अलग राज्यों में  एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से चलाते थे गिरोह । व्हाट्सएप पर ग्राहकों से सौदा कर दिल्ली से वाहनों के माध्यम से अलग-अलग जगह महिलाओं को ले जाते हैं। नए साल में कुछ ग्राहकों के लिए मसूरी में इन चार युवतियों को दिल्ली से लाकर ले जा रहा था। राहुल पाटिल व राहुल कुमार के मोबाइल की जांच करने पर पाया की इनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के नाम से एस्कॉर्ट सर्विस आदि ग्रुप बनाए गए हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
*1. *राहुल पाटिल पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी महा ऋषि वाल्मीकि बस्ती गोविंदगढ़ सांवली रोड थाना कोतवाली देहरादून उत्तराखंड स्थाई पता गढ़ी मानिकपुर थाना गढ़ी मानिकपुर तहसील कुंडा जिला प्रतापगढ़ उम्र 28 साल*
2. *राहुल कुमार पुत्र रामेश्वर कुमार निवासी ग्राम ब्रह्मपुरी पोस्ट हरिद्वार कोतवाली नगर हरिद्वार वर्तमान पता हरीपुरम सोसायटी पिट्ठूवाला चंद्रबनी थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 23 साल*
*अभियुक्त राहुल पाटिल का अपराधिक इतिहास*

म0अ0 सं0 430/18 धारा 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व 370 आईपीसी, अभियुक्तगण से आपत्तिजनक सामग्री ,टेबलेट नगद धनराशि व इनोवा कार बरामद किया गया

*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक हेमंत खंडूरी
देहरादून A.H.T. U देहरादून
2- महिला उपनिरीक्षक अनीता नेगी A.H.T. U देहरादून
3- हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह A.H.T. U
4- कांस्टेबल धर्मेंद्र A.H.T. U
5- कांस्टेबल नरेश A.H.T. U
6- महिला कांस्टेबल रैना रावतA.H.T. U
7- कांस्टेबल मनवीरA.H.T. U
8- कांस्टेबल विद्यासागर थाना राजपुर
9- कॉन्स्टेबल मनमोहन थाना राजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *