Home देहरादून लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से निकल गए दो...

लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से निकल गए दो लाख

साइबर पुलिस कर रही सभी मामलों की जांच
देहरादून। साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। साइबर ठगों ने एक बार फिर कई लोगों को अपना निशाना बनाया है। साइबर पुलिस के अनुसार दून निवासी महिला ने शिकायत करते हुए साइबर पुलिस को बताया कि उसने अपने पीएनबी खाते के मोबाइल नम्बर को बदलने के लिए बैक का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च किया। जहां से उसे एक टोल फ्री नम्बर मिला। इस नम्बर पर उन्होंने फोन कर अपने बैक खाते के मोबाइल नम्बर बदलने की बात कही। जिस पर दूसरी आेर से उनके मोबाइल पर लिंक भेजकर उसे क्लिक करने को कहा। उस पर विश्वास पर उन्होंने नम्बर बैंक का समझते हुए उस लिंक पर जैसे ही क्लिक किया तो उनके खाते से दो लाख रुपये कट गए। जांच में पता चला कि महिला के खाते से रकम पीएनबी बैक शाखा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से पेटीएम वॉलेट जौनपुर उत्तर प्रदेश के खाते में गई है। पुलिस ने तत्काल संदिग्ध के खाते को फ्रीज कराया।
दूसरे मामले में दून निवासी व्यक्ति ने शिकायती देते हुए बताया कि उन्हे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनके फोन पे वॉलेट में लक्की वाउचर मिलने की बात कही। जिसे उनके खाते में ट्रासफर किए जाने की बात कही। रकम ट्रांसफर करने के लिए फोन करने वाले व्यक्ति ने उनकी बैक डिटेल मांगी। फोन करने वाले पर विश्वास करते हुए उन्होंने उसे अपने बैक खाते की सभी जानकारी दे दी। जिस पर उनके खाते से १०,६४0 रुपये निकल गए। जांच में पता चला कि उनके खाते से रकम उडीसा के बैक खाते में गई है। नम्बर भी पश्चिम बंगाल का होना पता चला है।
तीसरे मामले में चुक्खुवाला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनका होटल का व्यवसाय है। एक व्यक्ति ने उनसे उनके होटल में ठहरने की बात कहते हुए भुगतान के लिये उनका गूगल पे खाता मांगा। उस पर विश्वास करते हुए उन्होंने अपना गूगल पे नम्बर दे दिया। जिस पर फोन करने वाले ने उनके खाते में दो रुपये का ट्रांजेक्शन किया और पुष्टि के लिये उनसे बात की। इसके बाद पूरी रकम भेजने के लिए भेजे गये लिंक पर क्लिक करने को कहा। फोन करने वाले द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 29,780 रुपये निकल गए। पुलिस ने तत्काल संदिग्ध का खाता फ्रीज करवाया।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

ईको टूरिज्म में अधिक से अधिक रोजगार सृजन की संभावनाएं

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आज जनपद नैनीताल, पौड़ी,...

अफगानिस्तान से दिल्ली तक भूकंप, उत्तराखंड के कई इलाकों में महसूस हुए झटके, घरों से बाहर भागे लोग

मंगलवार रात १०:१७ बजे अफगानिस्तान, पाकिस्तान से लेकर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना...

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई