उत्तराखंड

*तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री*

देहरादून। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर उत्तराखंड के सीएम के लिए मोहर लगा दी गई। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आज देहरादून में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में चली विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर उत्तराखंड के सीएम के लिए मोहर लगा दी गई। अब तीरथ सिंह रावत राज्य के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, तीरथ सिंह रावत पौड़ी संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य हैं। सुबह दस बजे भाजपा कार्यालय में विधानमंडल की बैठक शुरू हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी मौजूद थे। हालांकि ये बैठक औपचारिक थी। नाम दिल्ली से तय होकर आया। यहां सिर्फ नाम पर मोहर लगनी थी। अब शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है।

—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *