Home उत्तराखंड नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर,  भाजपा विधानमंडल की बैठक में...

नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर,  भाजपा विधानमंडल की बैठक में पहुंचने लगे विधायक

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पद के लिए नये मुख्यमंत्री का आज एेलान होगा। भाजपा विधानमंडल की बैठक बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में इसका निर्णय लिया जाएगा। नया नेता चुनने के लिए कुछ देर में भाजपा विधानमंडल की बैठक होगी। इसके लिए बैठक में हिस्सा लेने के लिए विधायक  व सांसद पहुंचने लगे हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक के  रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बीते रोज ही दून पहुंच गए थे। विधायकों को बैठक में आने का सिलसिला शुरु हो गया है।

बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद नये मुख्यमंत्री बनने को लेकर कयास लगाए जा रहे है। नया नेता चुनने के लिए भाजपा विधानमंडल की बैठक हो रही है। बैठक में पार्टी के विधायकों के अलावा राज्य से भाजपा के पांचों लोकसभा सदस्य और दोनों राज्यसभा सदस्य भी मौजूद रहेंगे। विधायकों और सांसदों भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचने लगे है। कुछ ही देर में बैठक शुरु हो जाएगी। उत्तराखंड का नया सीएम की रेस में पांच नाम सबसे आगे चल रहे हैं, जिनमें राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का नाम चर्चा में है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को भी प्रबल दावेदार बता रहे हैं। पार्टी का एक खेमा सांसद अजय भट्ट के नाम की पैरवी भी कर रहा है। 

—————————————-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई