उत्तराखंड

सैन्य धाम का शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

देहरादून। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर प्रदेश सरकार ने सैन्य धाम का शिलान्यास कर मनाया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को देहरादून के पुरकुल गांव में सैन्य धाम की आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की गई है। यह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सैन्यधाम के लिए हर शहीद सैनिक के परिवार के घर के आंगन की मिट्टी लाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पांचवें धाम के तौर पर सैन्य धाम की घोषणा की थी। जिसे साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने सैन्य धाम की स्थापना के लिए भूमि तलाशनी शुरू कर दी थी।  राज्य स्तरीय सैन्य धाम में देश की आजादी के बाद देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सपूतों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा राज्य की गौरवशाली सैन्य परंपरा और अन्य जानकारियां भी सैन्य धाम में आम जन को उपलब्ध कराई जाएगी।

————————————————————

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *