सचिवालय सुपर लीग: हरिकेन और पैंथर जीते
अनुज चमोली की घातक गेंदबाजी से हरिकेन ने विंग्स को 99 रनों से हराया
देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सचिवालय सुपर लीग में सचिवालय हरिकेन और पैंथर ने शानदार जीत दर्ज की
महाराणा प्रताप कॉलेज ग्राउंड में शुक्रवार को पहले मुकाबले में सचिवालय हरिकेन ने सचिवालय विंग्स को 99 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरिकेन की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। अनुज चमोली ने 45 और कपिल गंगवार ने 24 रन बनाए। कृष्ण कांत उनियाल ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंग्स की टीम 10 ओवर में 48 रन पर ऑल आउट हो गई। देवेंद्र सिंह रावल ने 15 रन बनाए। अनुज चमोली ने 05 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अनुज चमोली को दिया गया।
दूसरा मैच पैंथर तथा सुपर किंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स ने 188 रन बनाए। प्रमोद नेगी ने 63 रन बनाए। नवीन, शैलेन्द्र और ललित नौटियाल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में सुपर किंग्स की टीम 87 रन पर ऑल आउट हो गई। नरेश ने 16 रन बनाए। हितेश क्षेत्री ने 05 विकेट लिए। इस तरह पैंथर की टीम ने मैच 101 रन से जीत लिया। हितेश को मैन ऑफ द मैच मिला।
——————–
