नेशनल ड्रॉप रो बॉल चैंपियनशिप में एसजीआरआरयू टीम का जलवा
देहरादून। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी गाज़ियाबाद यूपी में हुई 16वें नेशनल ड्राप रो बॉल चैंपियनशिप 2026 में एसजीआरआर यूनिवर्सिटी उत्तराखंड की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 15 ब्रोज़ मेडल और 4 सिल्वर मेडल लेकर तीसरे और दूसरे स्थान पर रही।
स्पोर्ट्स ऑफिसर एस पी जोशी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 18 राज्यों ने पार्टिसिपेट किया है। जिसमें छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, केरला, महाराष्ट्र, पिंडिचेरी, राजस्थान, भोपाल, तमिलनाडु नाड़ु, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओड़िशा,वाराणसी, लक्ष्यदीप, बंगलौर, आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड के सभी बच्चों ने नेशनल में अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारी लड़कियां और लड़कों ने डबल, ट्रिपल और मिक्स डबल में सेमीफाइनल में तीसरा और दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों में अंजलि, प्राची, प्रिया, आकांक्षा, आकांक्षा शर्मा, सुहानी, शाक्षी, दिया, ईशा, भूमिका, राजा बाबु, मयंक, दीपक,
पवन, हर्षित थापा, यादविंदर, प्रांजल ने अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करके ब्रांज़ मेडल और सिल्वर मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। टीम में कोच प्रिया और मैनेजर सत्य प्रकाश जोशी थे।
———————
