खेल

सचिवालय ए और माइटी 11 की जीत से सचिवालय सुपर लीग का आगाज

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सचिवालय सुपर लीग का सचिवालय ए और सचिवालय माइटी 11 की जीत से आगाज हुआ।
शुक्रवार को महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड रायपुर में सचिवालय सुपर लीग की शुरुआत हुई। पहला मैच सचिवालय ए और सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर के बीच खेला गया । सचिवालय ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। सागर ने 87 और टीएच खान ने 42 रनों का योगदान दिया। सचिवालय रायल स्ट्राइकर के लिए विवेक, रोहित, सूर्या और चंदन ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। प्रदीप आगरी ने 57 और नीरज गिरी ने 43 रन बनाए। सचिवालय ए के लिए राहुल जेटली ने 3 विकेट लिए। इस तरह सचिवालय ए ने यह मैच 58 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राहुल जेटली रहे।
दूसरा मैच सचिवालय माइटी 11 और सचिवालय वॉरियर के बीच खेला गया। वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 14 ओवर में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। राजीव तड़ियाल ने 21 और पवन असवाल ने 18 रन बनाए। सचिवालय माइटी 11 के लिए संतोष पांडे ने 4, चंदू पुरोहित और अंकित नौटियाल ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइटी 11 की टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अरविंद दानू ने शानदार 37 रन बनाए। सचिवालय वारियर के लिए नीरज भंडारी और अमित रावत ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह माइटी 11 ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच संतोष पांडे रहे।
इससे पूर्व लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके शुक्ल, राजेश ममगाई प्रधानाचार्य, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने किया ।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अनिल नेगी, सचिव विनोद शर्मा, संयुक्त सचिव प्रदीप आगरी, मीडिया प्रभारी प्रियांशु आहूजा आदि मौजूद रहे।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *