निंबस क्रिकेट एकेडमी ने कब्जाई ट्राफी
फाइनल में निंबस एकेडमी ने न्यू एरा को 5 विकेट से हराया*
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लीग के फाइनल मुकाबले में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड-2 में लीग का फाइनल मैच निंबस क्रिकेट एकेडमी और न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रन बनाए। सृजन रावत ने 47, गोचर कपिल ने 44, भव्य लखेडा ने 43, मंथन सैनी ने 34 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। टीम को 15 रन अतिरिक्त मिले। निंबस क्रिकेट एकेडमी की ओर से हिमांशु ने 3, अमन प्रताप सिंह व प्रियांशु सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 43.5 ओवर में 5 विकेट रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम में अभिजन्या रावत ने 64, हर्षवर्धन सिंह ने 55, युवराज चौहान ने 39, अमन प्रताप सिंह ने 25, विशाल पांडे ने 20 रनों की पारी खेली। टीम को 13 रन अतिरिक्त मिले। न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी के लिए सैयम उमर व पियूष चौहान ने 2-2 और भव्या लखेरा ने एक विकेट लिया।
समापन पर विजेता उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि श्री पीसी वर्मा जी ने ट्रॉफी प्रदान की
समापन में संतोष गैरोला, अजय पांडे शामिल रहे।
——————
