थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बीआर फाउंडेशन के तत्वाधान में 1 छात्र-छात्राओं को रेनू मिश्रा स्मृति सम्मान प्रदान किया।
रतलगांव के तालगैर में चल रहे मेले के दौरान आयोजित समारोह में छात्रा निधि फस्र्वाण, हिमांशी, अंजलि बिष्ट, दिव्या बिष्ट, भावना फस्र्वाण, गौरव बिष्ट व सुदर्शन सिंह को मेडल, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह सुप्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फर्स्वाण, बॉलीबाल खिलाड़ी कुणाल, बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। विधायक टम्टा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की यह पहल सराहनीय है। इस दौरान नारायणबगड़ के प्रमुख यशपाल नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, मेला कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह, बलवंत पुजारी, राम सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप फर्स्वाण ने किया।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-— -—