शीतलहर की चपेट में पहाड़, सुबह से छाया कोहरा
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है तो वहीं मैदानों में कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सुबह और शाम को कोहरे के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ ऊंचाई वाले इलाकों में रात को तापमान शून्य तक पहुंच रहा है। मंगलवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चारों ओर कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हो पाए। देहरादून सहित पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट बदल दी है। इसके कारण सर्दी और भी बढ गई है। बढ़ती ठंड से खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले बेघर व निराश्रितों गोटन से जूझना पड़ रहा है। इन लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।