ईगल को हराकर गुरूकुल एकेडमी की धमाकेदार जीत
अन्य मैचों में निंबस एकेडमी, आईटीएम और ब्रदर्स क्लब जीते
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से चल रही देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी ने ईगल को 169 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अन्य मुकाबले में निबस क्रिकेट एकेडमी, आईटीएम और ब्रदर्स क्लब ने शानदार जीत हासिल की।
कृष्णा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी और ईगल के बीच मैच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी ने 38 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 307 रनों का स्कोर बनाया। समद बट्ट ने 96, विकास रावत ने 50, अयान अली ने 42 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। ईगल के लिए कार्तिकेय ने 3, सिद्धांत काडपाल व रचित अग्रवाल ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में ईगल की टीम 25.3 ओवर में 138 रनों पर ढेर हो गयी। टीम में सिद्धांत कांडपाल ने 40, उज्जवल डबराल ने 34, आयुष नेगी ने 22 रन का योगदान दिया। गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रवेश कुमार व विकास रावत ने 3-3 विकेट झटके।
आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड-1 में दून स्पोर्टिंग क्लब और निंबस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मैच में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर दून स्पोर्टिंग क्लब ने 27.1 ओवर में पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गयी। टीम में अखिल ठाकुर ने 25, आदित्य शर्मा ने 19, राहुल सेठी ने 17 रन सर्वाधिक जोडे। निबस क्रिकेट एकेडमी के लिए प्रियांशु सिंह ने 5, अमन प्रताप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में निंबस क्रिकेट एकेडमी की टीम 21.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अमन प्रताप सिंह ने 68, अथर्व शर्मा ने 29 रनों का सहयोग किया। दून स्पोर्टिंग क्लब के लिए एडविन ने 2 विकेट चटकाए।
जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में डीआईएमएस और आईटीएम के बीच हुए मुकाबले में आईटीएम ने 8 विकेट से जीत हासिल की। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर डीआईएमएस ने 17.2 ओवर में 78 रनों पर सिमट गयी। साजिद ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। आईटीएम के लिए दीपांशु नागिया ने 5, सिदक सिंह चावला ने 3 व जयंत पटेल ने 2 विकेट चटकाये। जवाब में आईटीएम ने 9.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 79 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम में निश्चय सिंह नेगी ने 32, मणी यादव ने 31, व्यास माकिन ने 13 रन बनाए। डीआईएमएस के लिए सिद्धार्थ राव व नरेंद्र ने 1-1 विकेट लिया।
रामराज क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में ब्रदर्स क्लब और कीमती लाल स्पोट्र्स के बीच हुए मुकाबले में ब्रदर्स क्लब ने 126 रनों से शानदार जीत हासिल की। ब्रदर्स क्लब ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में 8 विकेट से 373 रन बनाए। निखिल पंुडीर ने 133 और गौरव चैधरी ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा आशीष पंवार ने 38, रजत शर्मा न 31, आदित्य तोमर व अभिषेक ने 25-25 रन बनाए। कीमती लाल स्पोट्र्स के लिए अखिलेश चैधरी, अंशुमन व शौर्य चैहान ने 2-2 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीमतीलाल स्पोट्र्स की टीम 33.2 ओवर में 247 रनों पर ढेर हो गयी। टीम में अवतार रंजन ने 46, अंशुमन ने 30, जोरावर सिंह ने 24, शौर्य चैहान ने 17 रन बनाए। ब्रदर्स क्लब के लिए अभिषेक व गौरव चैधरी ने 3-3, रोहित ने 2 विकेट झटके।
———————-
