देहरादून

श्रीमहंत देवेंद्र दास से मिले सीएयू के पूर्व सचिव महिम

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पूर्व सचिव महिम वर्मा ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच राज्य क्रिकेट को लेकर बातचीत हुई। महिम वर्मा ने श्रीमहंत देवेंद्र महाराज को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि सीएयू के गठन के बाद से उत्तराखंड क्रिकेट को नई ऊंचाईयां मिली है। उत्तराखंड प्रीमियर लीग में महिला व पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से चमक बिखेर रहे हैं। इसके साथ ही बीसीसीआई की प्रथम श्रेणी की प्रतियोगिताएं अब उत्तराखंड में आयोजित हो रही है। जिससे राज्य उत्तर भारत का क्रिकेट हब बन चुका है। सीएयू के प्रयास से प्रदेश के होनहार खिलाडिय़ों का मंच मिले, ताकि वह अपनी प्रतिभा से देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने सीएयू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाआें को एेसे अवसर देकर क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रशंसनीय व प्रेरणादायक कार्य किया है। उन्होंने कामना की कि क्रिकेट आगे भी इसी जोश व उत्साह के साथ बढता रहे और अधिक से अधिक युवा खेलों में अपना प्रदर्शन कर सके।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *