उत्तराखंड

उत्तराखंड राजनीतिक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया इनकार

देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक गलियारों में शनिवार को चर्चाआें का बाजार गरम है। भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक होने से तरह—तरह के कयास लगाए जा रहे है। बैठक होने से विधानसभा का बजट सत्र भी बीच में छोडक़र मुख्यमंत्री व कोर कमेटी के सदस्य विधायक दून पहुंच गए थे। उधर, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की गयी। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में नेतृत्व परिवर्तन सहित कई तरह—तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने प्रदेश में किसी तरह से नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल के कार्यक्रम को लेकर कोर ग्रुप में चर्चा की गयी है।
शनिवार को अचानक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाए जाने से चर्चाएं हो रही है। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम शिरकत कर रहे हैं। बीजापुर गेस्ट हाउस में चल रही भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में किस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई, अभी यह तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन अचानक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक को लेकर कई अटकले जरुर लगाई जा रही है। इस बीच कोर कमेटी के सदस्य जो भाजपा विधायक भी हैं, देहरादून कूच कर गए थे। साथ ही अन्य भाजपा विधायकों को भी देहरादून लाने के लिए हेलीकप्टर भेजे गए थे। वहीं, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के विमान से देहरादून पहुंचने की सूचना है। हालांकि ये भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में साफ होगा कि उत्तराखंड के सीएम को क्लीन चिट मिलती है या फिर कुछ और ही होता है। कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोर कमेटी की बैठक छोडक़र चले गए। इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की अटकलें हैं। बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *