फिजाआें में तैर रही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा, दिल्ली में वरिष्ठ नेताआें से मिल रहे सीएम
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में फिर से अटकलें तेज हो गयी है। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली रवाना होने से चर्चाआें को दौर जारी है। मुख्यमंत्री वहां पर भाजपा के नेताआें से मुलाकात कर रहे हैं। सियासी गलियारों में केेद्रीय नेतृत्व के अगले कदम को लेकर चर्चाआें का बाजार गरम है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किसी भी तरह के परिवर्तन से इनकार किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री सामान्य रूप से दिल्ली गए है।
राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चा को लेकर सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। बीते शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में दून पहुंचकर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली थी। इस दौरान नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्रीमंडल विस्तार आदि अटकलें रही। बैठक में कई सांसद, विधायकों और मंत्रियों ने ने शिरकत की। मुख्यमंत्री भी गैरसैण से विधानसभा बजट सत्र छोडकर दून पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ कई सांसदों, मंत्रियों व विधायकों ने मोर्चा खोला हुआ है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली रवाना होने पर एक बार फिर से चर्चाआें का बाजार गरम है। नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा फिजाआें में तैर रही है। इसके साथ ही नेतृत्व परिवर्तन पर मुख्यमंत्री की दौड में सतपाल महाराज, रमेश पोखरियाल निशंक, सुरेश भट्ट, अनिल बलूनी के साथ ही अन्य नाम भी सामने आ रहे है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं। बहरहाल, फिलहाल लोगों की चर्चाआें में उत्तराखंड की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा जरुर है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—