Home उत्तराखंड महिला दिवस पर सीएम ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए की...

महिला दिवस पर सीएम ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए की घोषणा

देहरादून  अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर गैरसैंण के किसान मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम मे पं. दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद ब्याज मुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर जनपद के 156 स्वंय सहायता समूहों को 5 करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सभी प्रदेशवासियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि कोविड काल में राज्य को सेवा देने वाली प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को 10-10 हजार रूपये दिये जायेंगे। सभी महिला मंगल दलों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को 15-15 हजार रूपये दिये जायेंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। महिलाओं की सहभागिता जितनी अधिक बढ़ेगी। उतनी ही तेजी से प्रदेश का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल पूर्ण हो रहे हैं। इन चार वर्षों में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई। राज्य में महिलाओं को अपने पति की पैतृक सम्पति में सह खातेदारी का अधिकार दिया गया है। आने वाले समय में इसके काफी सकारात्मक परिणाम आयेंगे। यदि कोई महिला बैंक से ऋण लेना चाहेगी तो अब उन्हें इसके लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना भी लागू की है, इसके लिए इस बार के बजट में 25 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए सुनियोजित प्लानिंग बनाई जा रही है। जंगलों में घास लाने के दौरान अनेक महिलाओं को राज्य में दुर्घटनाओं को शिकार होना पड़ता है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई गई है।


उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने कार्यक्रम में चमोली जनपद मे सब्जी व दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन, झंगोरा व चावल पैकेजिंग, जूस व अचार पैकेजिंग से जुडे 11 महिला स्वयं सहायता समूहों को चैक वितरण किया। जिसमें स्वयं सहायता समूह अनुसूया माता, लक्ष्मी महिला किसान, जय मां बंधाणगढी, वैष्णव देवी, जय मां भगवती, आदित्य देव, नाग देवता, लक्ष्मी स्वयं सहयता समूह सूया, छात्तेश्वर महादेव, जय भूमियाल, जय दुर्गा मां स्वयं सहायता समूह शामिल है।
उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों को 5-5 लाख रूपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने की एक बड़ी शुरूआत की गई है। केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1905 से अनेक लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हुआ है। 108 एबुंलैंस सुविधा को राज्य में और अधिक विस्तार दिया गया है। राज्य के सभी परिवारों को 05 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन आ चुकी है। लेकिन जब तक सबका कोविड टीकाकरण नहीं होता तब तक सतर्कता बरतना जरूरी है।
इस अवसर पर विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, श्रीमती चन्द्रा पंत, श्रीमती मुन्नी देवी शाह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया बड़थ्वाल, बाल आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा नेगी, दुग्ध संघ अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी देवी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

——————————————

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई