Home उत्तराखंड उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव : दीपक जोशी की अध्यक्ष पद पर हैट्रिक

उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव : दीपक जोशी की अध्यक्ष पद पर हैट्रिक

उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी को नौ मतों के अंतर से पराजित किया। महासचिव पद पर विमल जोशी ने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी राकेश चंद्र जोशी पर 38 मतों से जीत दर्ज की।

शुक्रवार को सचिवालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह 10 बजे से आरंभ होकर शाम चार बजे संपन्न हुआ। मतदान को लेकर सचिवालय कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। सचिवालय संघ के चुनाव में कुल 1089 मतदाता थे, जिनमें से 1008 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास ने परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से दीपक जोशी को 492, नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी को 483 और बलवंत सिंह जयाड़ा को केवल 27 मत हासिल हुए। छह मत रद किए गए। इस तरह कांटे के मुकाबले में दीपक जोशी लगातार तीसरी बार सचिवालय संघ के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने में सफल रहे।

उपाध्यक्ष पद के लिए भी तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे। इनमें बाजी मारी सुनील कुमार लखेड़ा ने। लगभग एकतरफा मुकाबले में लखेड़ा को 641 मत प्राप्त हुए। विजेंद्र सिंह 191 मत लेकर दूसरे तथा अरविंद प्रकाश भट्ट 164 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर 12 मत रद भी किए गए। महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में नजदीकी मुकाबले में विमल जोशी विजयी रहे। कुल चार प्रत्याशियों में से विमल जोशी को 317, राकेश चंद्र जोशी को 279, प्रदीप पपनै को 225 और व्योमकेश दुबे को 180 मत हासिल हुए। इस पद पर सात मत रद किए गए। संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए तीन प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। इनमें अनिल कुमार उनियाल सर्वाधिक 564, जबकि चंदन सिंह बिष्ट 504 मत हासिल कर संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित हुए। तीसरे प्रत्याशी शुभम को 486 मत हासिल हुए। नौ मत रद भी किए गए। संघ के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर बची सिंह रावत, प्रचार सचिव पद पर राकेश सिंह महर और संप्रेक्षक पद पर अरविंद कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सचिवालय संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने सचिवालय परिसर में जुलूस निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया।

—————————————————-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई