Home अंतर्राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल ने फ्रन्टलाइन महिला कोरोना वारियर्स को किया...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल ने फ्रन्टलाइन महिला कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान समारोह में जनपद देहरादून एवं हरिद्वार की 51 फ्रन्टलाइन महिला कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली फ्रन्टलाइन महिला कोरोना वारियर्स में पुलिस विभाग, स्वयं सहायता समूहों, नगर निगम की सफाई कर्मी, सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी सम्मिलित थीं। नगर निगम देहरादून, हरिद्वार, रूड़की से 14 पर्यावरण मित्र, स्वास्थ्य विभाग से 11 स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस विभाग से 10 महिला कांस्टेबल एवं स्वयं सहायता समूहों से 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि कोराना काल में फ्रन्टलाइन वर्कर्स में एक बड़ा हिस्सा महिलाओं का था। महिला स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सों, महिला सफाई कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों, महिला पुलिस कर्मियों ने इस सकंटमय काल में पूरी संवेदशीलता के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह फ्रन्टलाइन महिला वर्कर्स हमारे समाज की नींव हैं। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि महिलाओं का मनोबल बढ़ाना आवश्यक है ताकि वे विभिन्न सामाजिक चुनौतियों का सामना साहस के साथ कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने महिला होने पर गर्व होना चाहिये। भारत में महिलाओं को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। उन्हें देवी के रूप में पूजा जाता है। मेहनतकश महिलाओं का संघर्षमय जीवन प्रेरणादायक है। वे अपने घर-परिवार, बच्चों की जिम्मदारियों को निभाने के साथ ही रोजगार के लिये बेहद परिश्रम कर रही हैं। 

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने अनुरोध किया कि महिलाएं अपने बच्चों विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्हें अच्छे संस्कार दें। उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु निरन्तर प्रोत्साहित करें। बालिकाओं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। परवरिश में बेटों और बेटियों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को भी हतोत्साहित करें। इसकी शुरूआत अपने घरों से ही करें। न दहेज लें, न दहेज दें। बेटों को घर से ही महिलाओं का सम्मान करने की शिक्षा मिलनी चाहिये। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिये। अपने बच्चों को नशे से दूर रखने का प्रयास करना चाहिये तथा उन पर निरन्तर निगरानी रखें।

इस अवसर पर कोराना काल के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुये नागरिक पुलिस की महिला कॉन्सटेबल राखी रावत ने बताया कि कोरोना काल में पुलिस कर्मियों द्वारा लॉकडाउन में फंसे लोगों की पूरी संवेदनशीलता से मदद की गई। लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने, उनकी आर्थिक मदद करने, उनकों राशन एवं दवाईयां पहुंचाने में पुलिस कर्मियों द्वारा निरन्तर कार्य किया गया। नगर निगम रूड़की में कार्यरत पर्यावरण मित्र श्रीमती रानी ने बताया कि कोरोना काल में सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ गई। सफाई कर्मियों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुये अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ी। इस अवसर पर सचिव बृजेश कुमार सन्त, अपर सचिव जितेन्द्र कुमार सोनकर, विधि परामर्शी श्रीमती कहकशां खान एवं महिला फ्रन्टलाइन वर्कर्स उपस्थित थे। 

————————————————————-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना...

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई