Home राजनीति कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे संग कांग्रेस में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे संग कांग्रेस में हुए शामिल

भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चुनाव से पूर्व हुए इस उलटफेर से भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है।

गौरतलब हो कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान से उत्तराखंड कांग्रेस लगातार भाजपा से झटके खाती आ रही है, किंतु लंबे अंतराल के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया है। भाजपा सरकार में काफी समय से गुमसुम रहे मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस प्रकार उनकी घरवापसी हुई है। वह 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे और वे दोनों भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पिछले काफी समय से सरकार से खफा चल रहे थे, किंतु वे इसे जाहिर नहीं कर रहे थे। यही कारण था कि गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक यशपाल आर्य के यमुना कालोनी आवास पर पहुंच गए थे और उनसे काफी समय तक चर्चा की थी। हालांकि तब इसे सामान्य मुलाकात बताकर यह दर्शाने की कोशिश की गई थी कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य चल रहा था।

वहीं कांग्रेस का दावा है कि अगले कुछ समय में भाजपा से कई नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बताते चलें कि इससे पूर्व पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। यही नहीं धनौल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार एवं भीमताल से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाने में बढ़त हासिल अवश्य की, किंतु अब भाजपा के मंत्री और विधायक के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को भी करारा झटका लगा है।

——————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई