भाजपा को बड़ा झटका, एक कैबिनेट मंत्री व विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा को तगड़ा झटका देने जा रही है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य और उनके बेटे एवं नैनीताल से विधायक संजीव आर्य आज कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। वे दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का वक्त रह गया है। ऐसे में भाजपा को कांग्रेस बड़ा झटका दे रही है। यशपाल आर्य के अलावा उनके बेटे संजीव आर्य वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। दिल्ली में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल इनको कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। इस दौरान उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं। आज सुबह ही दोनों नेताओं की सोनिया गांधी से भी मुलाकात हो गई है।
————————