धर्म-संस्कृति

सिंह सभा के पूर्व प्रधान के जन्मदिन पर जरुरतमंदों को बांटा कंबल

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान रजिन्दर सिंह राजन के 9४वें जन्मदिन पर जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर सरदार रजिन्द्रर सिंह राजन ने गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार को सभा के पूर्व प्रधान रजिन्दर सिंह राजन का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। राजन परिवार द्वारा रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात भाई सतवंत सिंह ने शब्द पुता माता कि आशीष एवं लख खुशियां पातसाहियॉ जे सतगुर नदर करें का गायन किया। हैडग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने राजन की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन की अरदास की। इस मैके पर होम्योपैथिक शिविर डा. विपिन रावत की देखरेख में लगाया गया। जिसमें लगभग 5५ मरीजों ने लाभ उठाया। इस मौके पर उन्हें गुरु घर से सरोपा देकर सम्मानित किया गया। महासचिव गुलजार सिंह, देविंद्रर सिंह मान ने उनके दीर्घायु की कामना करते हुए समाजहित में किए गए कार्यो की प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, देवेंद्र सिंह भसीन, राजिंदर सिंह, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह, तजिन्दर पाल सिंह, दलवीर सिंह कलेर, इंद्रप्रीत सिंह राजन, वीरेंद्र सिंह राजन, पाल सिंह चावला, मालिक सिंह वासु आदि मौजूद रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *