Home मनोरंजन आरूषी निशंक का नया गीत 'वफ़ा ना रास आये' मचा रहा धूम

आरूषी निशंक का नया गीत ‘वफ़ा ना रास आये’ मचा रहा धूम

देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषी निशंक का टी-सीरीज के बैनर तले नवीनतम संगीत वीडियो ‘वफा ना रास आये’ में उनका पहला डेब्यू दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं एकत्रित कर रहा है। गीत रिलीज़ होने के बाद यूट्यूब पर सामूहिक रूप से दस करोड़ व्यूज को पार कर चूका है। उनको अपने प्रशंसकों इस डेब्यू  के लिए बहुत सराहना मिल रही है।

वीडियो बनाने की अपनी यात्रा पर अरुशी ने कहा- “यह मेरे लिए वास्तव में चुनौतीपूर्ण था क्योंकि यह मेरा पहला प्रोजेक्ट था और मैं शायद ही तकनीकी भाषा जानती थी लेकिन उनके सह-अभिनेता और निर्देशक विडिओ शूटिंग के दौरान इतने मददगार थे कि यह शूट आसानी से पूरा हो गया। यह विडिओ सॉन्ग इस वर्ष जनवरी के महीने में कश्मीर में शूट किया गया था, इतने प्रतिकूल मौसम में शूट करना वास्तव में कठिन था, शूटिंग मुख्य रूप से श्रीनगर में हुई थी और हमें बर्फबारी से बचने के लिए सुबह से ही शुरुआत करनी होती थी। यह मौसम की वजह से वास्तव में चुनौतीपूर्ण था। इसकी शूटिंग मुख्य रूप से श्रीनगर में हुई थी और हमें बर्फबारी से बचने के लिए सुबह से ही शुरुआत करनी होती थी। यह मौसम की वजह से वास्तव में चुनौतीपूर्ण था लेकिन एक साथ वफ़ा ना रास आई की यात्रा आनंदमय थी । इस गाने को उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध  बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाया है और वीडियो का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। वफ़ा ना रास आयी‘  आरुषि निशंक का पहला गाना है। इस वीडियो में हिमांश कोहली और रोहित सुचांती ने अभिनय किया है।

उत्तराखण्ड  की रहने वाली आरुषी  युवाओं खासकर महिलाओं पर काफी प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही हैं।उन्हें भारत सरकार और उत्तराखण्ड द्वारा कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वह सरकार के नेतृत्व में सामाजिक सुधार कार्यक्रमों के एक सक्रिय प्रवर्तक भी हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित की है। वैश्विक ख्याति के एक समर्पित कथक नर्तक होने के अलावा उन्होंने  उद्यमिता, कविता और साहित्य, फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी काम किया है। वह गंगा नदी के स्वच्छ अभियान की भी स्तंभ रही हैं। आरुषी निशंक ने 2008 में स्पर्शगंगा अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान दिया है और गंगा को प्रदूषण और अशुद्धियों से मुक्त करने का संकल्प लिया है। आरुषी पर्यावरणीय चिंताओं और सतत विकास के लिए एक प्रमुख आवाज बन गई हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है, जिसे संयुक्त राष्ट्र का भी समर्थन प्राप्त था। वह  इन माध्यमों के जरिए कम लिंगानुपात की समस्या, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी, महिला सुरक्षा और महिला के लिए आर्थिक स्वतंत्रता में सुधार के लिए काम कर रही हैं। उनकी दो पुस्तकें भी प्रकाशित हुई हैं। धरती स्वर्ग बनुंगीऔर कलाम मशाल बन जाए। वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक  नृत्यांगना भी है। उन्होंने 16 साल की अवधि में 15 से अधिक देशों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। आरुषी ने हिम श्रीफिल्म्स नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस स्थापित किया।वर्ष 2018 में, उन्होंने हिमश्रीफिल्म्स के तहत एक क्षेत्रीय फिल्म मेजर निरालाका निर्माण किया। वर्ष 2019 में, उनको को फोर्ब्स मध्य पूर्व ने एक गर्ल पावरके रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

————————————-

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई