खेल

100 मीटर दौड़ में स्पर्श व गंगा ने मारी बाजी

खेल महाकुंभ के तहत विकासखंड रायपुर की खेलकूद प्रतियोगिता

देहरादून। खेल महाकुंभ के तहत विकासखंड रायपुर की खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-21 बालक वर्ग में स्पर्श ने 100 व 200, आदित्य कुमार ने 400 व 800 और आदित्य सिंह ने 1500 व 5000 मीटर दौड़ में दोहरा स्वर्ण कब्जाया।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में अंडर-21 बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न स्पर्धाएं हुई। बालक वर्ग की 100 व 200 मी. दौड़ में स्पर्श ने पहला व अभिषेक ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मी. दौड़ में आदित्य कुमार व रोबिन चौहान और 800 मी. दौड़ में आदित्य कुमार व मंदीप नकोटी क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मी. दौड़ में आदित्य सिंह व मोहित सेमवाल और 5000 मी. दौड़ में आदित्य सिंह व सूरज ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान कब्जाया।  बालिका वर्ग की 100 मी. दौड़ गंगा व्यास ने प्रथम व करीना ने द्वितीय, 200 मी. दौड़ में श्रीजा ने पहला व कनक ने दूसरा, 400 मी. दौड़ में कनक रावत ने पहला व नेहा गुसाईं ने दूसरा, 800 मी. दौड़ में सृष्टि बिष्ट ने प्रथम व मनीषा ने द्वितीय स्था हासिल किया। लंबी कूद में गंगा ने बाजी मारी। कबड्डी के बालिका वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज और बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल विजेता बना। फुटबॉल प्रतियोगिता में जिप्सी क्लब ने डीएवी इंटर कॉलेज को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख रायपुर ममता देवी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चक्रधर सेमवाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कापड़ी, खेल समन्वयक जयपाल नवानी, उप क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *