विविध

समाज को संगठित कर समाजोपयोगी कार्य करने का आह्वान

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की सभा आयोजित
देहरादून।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की आयोजित सभा में समाज को संगठित कर समाजोपयोगी कार्य करने का आह्वान किया गया।
रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रकाश पैराडाइस वेडिंग प्वाइंट में समिति की आेर से सामाजिक चेतना पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में बतौर मुख्य अतिथि श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने शिरकत की। इस मौके पर महंत कृष्णा गिरी महाराज ने समाज से ब्राह्मण कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने, समाज को शिक्षित व सभ्य बनाने के कार्यो को लगातार करते रहने व समाज के सभी वर्गो का सहयोग कर एक सभ्य समाज की स्थापना में ब्राह्मण समाज की भूमिका का निर्वहन करने का संदेश दिया।
समिमि के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने समिति के उद्देश्यों, कार्यो व कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से कार्य करता है। साथ ही उन्होंने ब्राह्मण समाज की जन चेतना के लिए समाज को संगठित कर समाजोपयोगी कार्यो को करने का आह्वान किया। समिति की आेर से अतिथियों का पुष्पमाला, अंगव व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। अशोक मिश्रा ने सामाजिक ताने बाने व कर्तव्यों पर विचार रखे, जबकि पंडित सुबास चंद्र सतपति ने ब्रह्मज्ञान की जानकारी दी।
सभा को समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी, पार्षद हरिप्रसाद भट्ट, दिनेश प्रसादसती, अशोक मिश्रा, रतन चौहान, अनीता शर्मा, अरविंद नौटियाल, अक्षय शर्मा, गणेश उनियाल, मदनमोहन चमोली ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर रुचि शर्मा, सुशीला, शर्मा, अनीता शर्मा, वसुधा वशिष्ठ, रजत शर्मा, अनुराग गौड, मधुसूदन सुंदरियाल, रमेश मिश्रा, नेहा नैथानी, वासु शर्मा, राजवर्धन नैथानी, वीरेंद्र शर्मा, रजत शर्मा, अलका मिश्रा, निशा शर्मा, अंकित, अरविंद, अंजू, संजय, पंकज, गोपाल, विचित्र शर्मा, उमेश, रवि, पवन, अनुज, वैभव, बृजेश शुक्ला, रचना, विकास, संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *