धर्म-संस्कृति

शिवपुराण कथा में निकली शिव बारात

देहरादून।  नेहरू कालोनी सनातन धर्म मन्दिर मे स॔किर्तन मण्डल की ओर से आयोजित शिवपुराण कथा में गुरुवार को बैन्ड बाजों के साथ शिव बारात निकाली गई। शिव-पार्वती विवाह में श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगांई ने विवाह प्रसंग पर बोलते कहा कि जिसमें भगवान शिव ने पार्वती के साथ विवाह करने के लिए एक अनोखी बारात निकाली थी। शिव बारात भगवान शिव की महिमा और उनकी शक्ति को दर्शाती है। शिव बारात भक्तों की भावना को दर्शाती है, जो भगवान शिव की महिमा को गाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। भगवान शिव नंदी पर सवार होकर बारात में जाते हैं। का मतलव बैल धर्म का प्रतीक है यानी धर्म को साथ रखोगे तो धर्म पत्नी प्राप्त होगी। शिव बारात में कई अजीब और विचित्र प्राणी शामिल होते हैं, जैसे कि भूत, प्रेत, और अन्य दिव्य प्राणी। इसका मतलब सबको साथ लेकर चलने वाला ही जगत पूज्य होता है। जो समता का भाव शिव विवाह से यह शिक्षा मिलती है।

इस अवसर पर श्वैता सिंघल, अतुल सिंघल, बीना बाली, अल्का दत्ता, प्रधान शिवकुमार तोमर, प्रदीप सुदी, रजनी काला, नीलम वादवा, बीके छन्तवाल, बीना तनेजा, शमशेर दता, रिया गांधी आदि मौजूद थे।

————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *