विविध

जन्मदिन का गिफ्ट पाकर खुश हुए जरुरतमंद बच्चे

अपने सपने संस्था ने केक काटकर मनाया जरुरतमंद बच्चों का जन्मदिन
देहरादून। अपने सपने संस्था ने रविवार को जरुरतमंद बच्चों का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस दौरान बच्चों को केक, पेस्टी, चॉकलेट के साथ ही गिफ्ट प्रदान किए गए। गिफ्ट पाकर बच्चे खुश नजर आए। सुभाषनगर स्थित कार्यालय प्रांगण में संस्था की आेर से जरुरतमंद बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जरुरतमंद बच्चों के साथ संस्था के सदस्यों ने केक काटा और जन्मदिन की खुशियां मनाई। इस मौके पर सभी बच्चों को केके, पेस्टी, चॉकलेट और जन्मदिन का गिफ्ट दिया गया। चांदनी, सूरज और नीलम को उनके जन्मदिन पर विकास, बद्री, अमन ने केक और गिफ्ट प्रदान किए। कार्यक्रम में संस्था प्रोजेक्ट प्रबंधक बद्री विशाल ने बताया कि संस्था प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जरुरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाते आ रहे है। इस आयोजन का उद्देश्य ऐसे बच्चे अपने को अलग ना समझे।

अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया कि संस्था विगत छह सालों से जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा, गीत संगीत, नृत्य, आर्ट, क्राफ्ट एवं स्पोट्र्स सिखाया जारहा है। इसके अलावा कई जागरुकता के कार्यक्रम भी किए जाते हैं। इस अवसर पर उपसचिव विकास चौहान, आयुषी, नलिनी, अमन, अक्षिता, सौरभ आदि मौजूद रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *