मनोरंजन

 रैपर्स बाली और फोट्टी सेवन ने किया दून में लाइव शो 

देहरादून। वेलेंटाइन डे के अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध रैपर्स बाली और फोट्टी सेवन ने रविवार को देहरादून के बियरटेल्स में लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने शो के दौरान अपने गीतों के साथ–साथ कई बॉलीवुड हिप–हॉप गीतों के कवर भी गाये। अपने सुपर हिट गाने ‘हॉट लांडे’ के लिए जाने जाते बाली और फोट्टी सेवन के लिए हाल ही में आयोजित रेप बैटल के विजेता फैटी जे द्वारा शो ओपन किया गया। देहरादून में बाली और फोट्टी सेवन ने कहा कि हम देहरादून में पहली बार लाइव शो करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह शहर धीरे धीरे हिप–हॉप संस्कृति का केंद्र बनता जा रहा है और यहां लाइव प्रस्तुति देना हमारे लिए एक बेहद अनूठा अनुभव रहा।

प्रसिद्ध रैपर्स के प्रशंसकों में से एक ऋषभ ने कहा कि मुझे हमारे शहर में बाली और फोट्टी सेवन के लाइव शो का बेसब्री से इंतजार था। मैंने और मेरे मित्रों ने दोनों प्रसिद्ध रैपर्स द्वारा पावर–पैक प्रस्तुति का खूब लुफ्त उठाया।

सचिन बाली, उर्फ़ ‘बाली‘, दिल्ली स्थित एक रैपर, गीतकार और संगीतकार हैं। उनके कुछ लोकप्रिय ट्रैक में ‘माई लव‘, ‘एमपी3′ और ‘गुच्ची गैंग‘ का रीमिक्स शामिल हैं। अंकित गुदवानी, जिनको उनके स्टेज नाम ‘फोट्टी सेवन‘ से जाना जाता है, भारत के एक प्रसिद्ध रैपर हैं जो अपने अनोखे अंदाज में रैपिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने लोकप्रिय ट्रैक ‘बोहत तेज फ़ीचरिंग बादशाह‘, ‘पागल है क्या‘, ‘चल निकल‘ और ‘गूडा‘ के माध्यम से हिप–हॉप में लोकप्रियता हासिल की है। इस अवसर पर प्रबंधन निदेशक विवेक कृष्णा, आरजे गौरव, शहर के कई आकांशी रप्पेर्स व संगीत प्रेमी शो में मौजूद रहे।

——————————————————

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *