विविध

16 गांवों का प्रतिनिधित्व करने वाली सोल क्षेत्र विकास समिति का पुनर्गठन

चरण सिंह रावत बने समिति के अध्यक्ष व वीरेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष
शासन-प्रशासन से समन्वय बनाने के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी भी गठित
थराली/गोपेश्वर। सोल क्षेत्र विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 80 के दशक में गठित हुई समिति थराली विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र के सोलह गांवों का प्रतिनिधित्व करती आ रही है। कोरोनाकाल में बीती अप्रैल को समिति के अध्यक्ष हयात सिंह नेगी का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद से समिति निष्क्रिय पड़ी हुई थी। रविवार को सोल क्षेत्र के केंद्र बिंदु माने जाने वाले बूंगा पंचायत स्थली में हुई बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। समिति के निवर्तमान सचिव व गेरूड़ के ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह रावत की अध्यक्षता और रतगांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विरेंद्र बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से चरण सिंह रावत को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह मैन गांव के निवासी हैं। इसके अलावा कलम सिंह फरस्वाण, दिगपाल सिंह राणा व केदार दत्त देवराड़ी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी रतगांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह बिष्ट को दी गई है। जबकि हरेंद्र सिंह नेगी, भरत सिंह फरस्वाण, सूरज कुमार, दिनेश चंद्र देवराड़ी व हरेंद्र बिष्ट को समिति का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा भरत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह व मगन सिंह को प्रचार सचिव बनाया गया है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर शासन-प्रशासन से समन्वय बनाने के लिए प्रांतीय समिति भी बनाई गई है। जिसमें आनंद सिंह फरस्वाण को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही देवेंद्र सिंह रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, शिक्षाविद धर्म सिंह फरस्वाण को सचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार दीपक फरस्वाण को मीडिया सलाहकार बनाया गया है। कार्य करने की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समिति को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया। तय किया गया कि समिति को जल्द ही पंजीकृत किया जाएगा। क्षेत्र की जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने रखकर उनका समाधान करने की मांग की जाएगी। मार्गदर्शन के लिए प्रबुद्धजनों शिक्षाविदों, पर्यावरणविदों, प्रवासियों एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय लोगों को भी समिति से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में जयवीर बिष्ट, अर्जुन नेगी, रघुवीर नेगी, पृथ्वी सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलबर नेगी, संतोष मिश्रा, नवीन, भगोत सिंह, हरपाल सिंह समेत तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

———————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *