उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

देहरादून। रक्षाबंधन पर पूरे प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हर साल की तरह इस बार भी यह आदेश जारी कर दिया गया। परिवहन निगम की बसों में अब महिलाआें को यात्रा करने में शत प्रतिशत छूट देने का एेलान किया गया है। गौरतलब है कि रक्षाबंधन के समय इस तरह का एेलान किया जाता है।
राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बाद निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इस कारण शासन स्तर पर काफी विचार विमर्श के बाद रक्षाबंधन पर नि:शुल्क यात्रा का फैसला लिया गया ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर पर्व मना सकें। यात्रा के दौरान महिलाआें व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च शासन वहन करेगा।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *