देहरादून

ब्रेकिंग : बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ में एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घायल हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

जनपद के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को घटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर को करीब 2 बजे डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के कश्यप मोहल्ले में एक तरफ से लोगों ने बाइक सवार बदमाश आते देखे। उन्होंने अचानक ही एक बुलेट सवार युवक को गोली मार दी और फरार हो गये।  गोली लगने से घायल हुआ युवक डेयरी संचालक बताया जा रहा है।गोली चलने के बाद  भगदड़ मच गई। किसी को कुछ समझ नही आया और अफरा—तफरी का माहौल हो गया। पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

—————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *