Home उत्तराखंड नव वर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना व जलाभिषेक

नव वर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना व जलाभिषेक

सोशल साइटों पर भेजे गए शुभकामाएं संदेश
देहरादून। आंग्ल नववर्ष 2०२1 का अभिनंदन लोगों ने घर और मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। नववर्ष पर श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, राजपुर रोड स्थित सांई मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। व्हाट्सअप, फेसबुक, अन्य सोशल साइटों में दिनभर शुभकामनाएं संदेश का आदान प्रदान चलता रहा।
बीते वर्ष को अलविदा और नये वर्ष का अभिनंदन के लिए वृहस्पतिवार की देर रात को लोगों न े अपने—अपने अंदाज से मनाया। कोरोना की गाइड लाइन के चलते सार्वजनिक स्थानों पर नव वर्ष का जश्न मनाने पर प्रतिबंध होने पर लोगों ने घरों और विभिन्न जगहों सीमित संख्या में नव वर्ष मनाया गया। वर्ष 2०२0 को अलविदा करने और नूतन वर्ष 2०२1 के स्वागत के लिए देर रात तक लोगों ने अपने—अपने ढं$ग से जश्न मनाया। रात्रि को घडी में ठीक 12 बजते ही नूतन वर्ष का स्वागत पर आतिशबाजी से की गयी। शुक्रवार की प्रात:काल उठते ही नूतन वर्ष की शुभकामना फोनकॉल कर अथवा फेसबुक, व्हटसअप व अन्य सोशल साइटों के जरिए सभी लोगों ने अपने सगे संबंधी, जान पहचान वाले लोगों को शुभकामनाएं दी। नया साल परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली लाए। नव वर्ष के पर लोगों ने अपने घरों में तथा मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। राजपुर रोड स्थित साई मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर, टपकेश्वर सहित शहर के तमाम मंदिरों में दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। राजपुर रोड स्थित सांई मंदिर में भक्तों ने सांई बाबा के दर्शन किए।
आंग्ल नव वर्ष पर माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर राज्य के चहुंमुखी विकास, सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ विश्व शांति की कामना की गयी। श्री धोलेश्वर महादेव ंदिर ग्राम धौलास में आचार्य विपिन जोशी के सानिध्य में जलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गयी। महिला मंडल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की गयी।
इस अवसर पर आचार्य विकास भट्ट, दीपेंद्र नौटियाल, नीरज डोभाल, कुलदीप कुकरेती, राधा बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट आदि मौजूद रहे। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्री श्री 1०८ रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में मंदिर में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भोले बाबा का पवित्र गंगाजल, दूध, दही, घी, पंचामृत आदि से श्री रुद्री पाठों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर कोरोना महामारी की शांति, विश्व कल्याण के लिए वर्ष 2०२1 के लिए मंगलकामना की गयी। इस अवसर पर दिगम्बर भागवत पुरी, दिगम्बर दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्ट, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, अनुराग गुप्ता, तुषार बंसल, रोशन राणा, दीपक मित्तल, राकेश मित्तल, शिवम आहूजा, संजय कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पीएम के नेतृत्व में 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहा समर्पित : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में...

पत्रकारिता को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : सुरेखा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की देहरादून इकाई का हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता को धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस...

भेंकलताल मेले में 10 छात्रों को मिला रेनू मिश्रा स्मृति सम्मान

थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्र...

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई