देहरादून

केक काटकर नए साल का स्वागत

 देहरादून। नई सोच नई आशा सोसाइटी ने आंग्ल नव वर्ष नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। वृहस्पतिवार को भागीरथी कालोनी में वर्ष 2०२0 को अलविदा करने और नूतन वर्ष 2०२1 के स्वागत में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ केक काटा गया। बच्चों ने हिन्दी व गढ़वाली गीतों पर डांस कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद बच्चों को केक व अन्य खाने की वस्तुएं दी गयी। इस मौके पर संस्था की आेर से सभी को मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्षा अंजली कैंतुरा, सचिव रश्मि कुकरेती, नीलम नेगी, दीक्षा, नीलम कैंतुरा, तनिष्क, कृष्णा, सुहाना, मानसी, प्रियांशी आदि मौजूद रहे।

-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *