धर्म-संस्कृति

दून में टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा, हेलीकाप्‍टर से हुई पुष्‍प वर्षा

देहरादून‍ । श्री टपकेश्वर महादेव द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उनके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा पर हेलीकाप्‍टर से पुष्‍प वर्षा भी की गई। शिव बारात, मथुरा वृंदावन, मेरठ और शहरभर के कलाकारों की ओर से शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियों के साथ श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य में शिवाजी धर्मशाला से सुबह 11 बजे आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे। विभिन्न जगहों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *