खेल

दून बलूनी क्रिकेट एकादमी के पांच क्रिकेटरों का चयन

वीनू मांकड़ अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
देहरादून। देश की प्रतिष्ठित अंडर-19 वीनू मांकड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दून बलूनी क्रिकेट एकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की टीम में किया गया है। एकादमी के खिलाड़ी पूर्वांश, संस्कार रावत, अशर खान, आदित्य चक्रवर्ती और आदित्य नैथानी को चयन किया गया है। उत्तराखंड की टीम में इस प्रतियोगिता के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जबकि नौ खिलाड़ियों को प्रतीक्षा में रखा गया है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जतायी कि प्रतियोगिता में वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

दून बलूनी क्रिकेट एकादमी के खिलाड़ी तीसरी बार वीनू मांकड प्रतियोगिता के लिए प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले वह 2021-22 और 2022-23 में भी इस प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। इसके अलावा वह कूच विहार ट्राफी और सीके नायडू ट्राफी में उत्तराखंड टीम का अहम हिस्सा रहे। पूर्वांश प्रदेश की अंडर-14, अंडर-16 में प्रतिभाग कर चुके हैं और अब अंडर-19 के तहत टीम में चुने गये हैं। अशर खान विजय मर्चेंट ट्राफी, वीनू मांकड, कूच विहार, सीके नायडू में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आदित्य चकवर्ती ने गत वर्ष अंडर-16 में प्रतिभाग किया। आदित्य नैथानी अंडर-16 कैंप के लिए चयनित हुए थे और उन्हें अब अंडर-19 के लिए चुना गया है। इसके अलावा संस्कार रावत ने वीनू मांकड, कूच विहार और सीके नायडू प्रतियोगिता में भी पिछले तीन साल से लगातार उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।

————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *