खेल

दून चैलेंजर्स एफसी ने जीता डिस्ट्रिक्ट सुपर लीग का खिताब

देहरादून डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल सुपर लीग का समापन
देहरादून। फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ देहरादून की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल सुपर लीग में दून चैलेंजर्स एफसी शीर्ष स्थान पर रहते हुए खिताब कब्जाया।
पवेलियन ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में दून चैलेंजर्स व दून स्टार्स फुटबॉल एकेडमी के बीच अंतिम मैच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। हालांकि पहले हॉफ में किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद भी बराबरी का खेल चला। खेल के 61वें मिनट में दून स्टार्स के फॉरवर्ड ध्रुव ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। हालांकि, लीग मैचों में सर्वाधिक अंक लेने वाली दून चैलेंजर्स को विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में अमन रावत को बेस्ट स्ट्राइकर, सूरज सिंह नेगी को बेस्ट डिफेंडर और शिवम पंत को बेस्ट मिडफील्डर चुना गया। समापन पर मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, डॉ. एससी नेगी, राज्य फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष राहुल रावत, सतीश कुलाश्री, प्रवीण फरासी, अरुण कुमार सूद, रमेश राणा, डीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *