टेबल टेनिस: गौतम और अदिति ने जीता खिताब
देहरादून। जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप–2026 के अंतिम दिन पुरुष वर्ग में एजी ऑफिस के गौतम ध्रुवांश तथा महिला वर्ग में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की अदिति भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।
पुरुष वर्ग के फाइनल में गौतम ध्रुवांश ने दीक्षा टेबल टेनिस अकादमी के अनिरुद्ध ध्यानी को 3–0 से पराजित किया। मुकाबले में गौतम ने 14–12, 16–14 और 11–8 से जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में अनिरुद्ध ध्यानी ने स्वप्निल ध्यानी को 3–1 से हराया, जबकि गौतम ध्रुवांश ने अर्पित हिंदवाल को 3–0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग के फाइनल में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की अदिति भारद्वाज ने दून विश्वविद्यालय की विदुषी धनाई को कड़े मुकाबले में 3–2 से हराकर खिताब जीता। अदिति ने 11–13, 15–13, 11–8, 4–11 और 11–9 के स्कोर के साथ रोमांचक जीत हासिल की।
इसके अलावा बालक अंडर-19 वर्ग में दीक्षा टेबल टेनिस अकादमी के स्वप्निल ध्यानी ने इसी अकादमी के अर्पित हिंदवाल को 3–0 से हराकर खिताब जीता। मैच का स्कोर 11–4, 11–6 और 11–9 रहा।
बालक अंडर-17 वर्ग में डीआईएस स्कूल के आदिश नौटियाल ने ब्राइटलैंड्स स्कूल के रुद्रांश गौड़ को 3–0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच का स्कोर 11–6, 11–8 और 11–6 रहा।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग तथा मानद सचिव प्रिंस विपोन ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर सचिव के.के. शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरिश मधवाल, रेफरी एस.सी. भट्ट, अंतरराष्ट्रीय अंपायर बृजेश कुमार, आसिफ अहमद, बी.पी. उप्रेती, साहिल बिष्ट, अतुल शर्मा, एम.एस. भंडारी सहित आदि मौजूद थे।
————–

