शिक्षा

द पॉली किड्स के वार्षिकोत्सव ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक

देहरादून। द पॉली किड्स जोगीवाला का आठवाँ वार्षिकोत्सव हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव की थीम ‘दास्तान-ए-वक़्त – क्रॉनिकल्स ऑफ टाइम’ रही, जिसके माध्यम से छात्रों ने विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों, सांस्कृतिक परंपराओं और संगीत की बदलती दुनिया को रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘दास्तान-ए-वक़्त’ की अवधारणा पर आधारित छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने अपनी नृत्य कला, आकर्षक वेशभूषा, शानदार मंच प्रदर्शन और आत्मविश्वास से दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न युगों की झलक प्रस्तुत करती इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को समय के बदलते स्वरूप, संस्कृति और संगीत की विकास यात्रा से रूबरू कराया।

वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा को निखारना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंच पर छात्रों की प्रतिभा और उत्साह ने शिक्षकों की मेहनत, समर्पण तथा विद्यालय की रचनात्मक शिक्षण पद्धति को भी प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सिद्धार्थ चंदोला एवं रेणु ठाकुर, चेयरमैन मुकुल महेंद्रू तथा रंजना महेंद्रू, एकेडमिक एवं सिस्टम कोऑर्डिनेटर दिव्या जैन, इवेंट एवं एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर दीप्ति सेठी, द पॉली किड्स जोगीवाला की प्रधानाचार्या हरजीत सकलानी तथा द पॉली किड्स बंजारावाला की प्रधानाचार्या गीतांजलि आहूजा भी उपस्थित रहीं।

——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *