खेल

टोक्यो ओलम्पिक में मनोज सरकार के कांस्य पदक जीतने पर खुशी का माहौल

देहरादून । टोक्यो में चल रहे पैरा ओलम्पिक में रूद्रपुर, उत्तराखंड के रहने वाले मनोज सरकार ने पुरुष एकल के एसएल ३ वर्ग में जापान के फूजिहारा को सीधे सेटों में २२ -२० व २१-१३ से आसानी से हराकर कांस्य पदक जीता। अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचकर पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।उनके गृह जनपद ऊधम सिंह नगर में में हर्षोल्लास है l सभी खेल प्रेमी व खिलाड़ी का एक दूसरे को बधाई एक दूसरे को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण कर रहे हैं।

उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के संरक्षक व डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड बैड्मिंटन मनोज के वापस आने पर उनका भव्य स्वागत कर सम्मानित करेगा। मनोज सरकार की उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैड्मिंटन संघ के अध्यक्ष अलकनंदा अशोक समेत उत्तराखंड बैड्मिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने मनोज सरकार व उनके कोच गौरव खन्ना व उनके परिवार को बधाई प्रेषित की हैं।


 बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उधमसिंह नगर निवासी मनोज सरकार द्वारा टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने मनोज सरकार को फोन पर बधाई देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज ने अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी मनोज सरकार को कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है।

————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *