Home शिक्षा टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज सरकार को ग्राफिक एरा...

टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज सरकार को ग्राफिक एरा देगा 11 लाख

देहरादून। उत्तराखंड के एक और खिलाड़ी को ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए ग्राफिक एरा ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। रुद्रपुर के मनोज सरकार को पैरा ओलंपिक में ब्रॉन्ज मैडल जीतने पर ग्राफिक एरा ने यह घोषणा की है।
भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन पर टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी उत्तराखंड की वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये देने के बाद ये दूसरा मौका है जब ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने टोक्यो में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान राशि देने का निर्णय किया है। बैडमिन्टन में यूके के खिलाड़ी डेनियल बेथल बेथल को बुरी तरह हराने के बाद रुद्रपुर तराई (उत्तराखंड) के मनोज सरकार ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जापान के डाइसुके फुजिहारा को 46 मिनट में 22-20, 21-13 से हराकर कांस्य पदक जीता है।
अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार पहले से ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। मनोज सरकार ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हैl इसके अलावा वह ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में मोटिवेशनल स्पीकर पैनलिस्ट हैं। टोक्यो जाने से पहले मनोज सरकार ने 24 अगस्त को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉन्लेमनव में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान किया था। मनोज छात्रों से यह वायदा करके रवाना हुए थे कि पैराओलंपिक में मैडल जीत कर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी आएंगे। मनोज सरकार को पैराओलंपिक में कांस्य पदक मिलने की सूचना मिलते ही ग्राफिक एरा में खुशी की लहर दौड़ गई।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया और मनोज सरकार ने पूरे विश्व में उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है। हम सबको इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और पैराओलंपिक में उत्तराखंड के युवाओं का एतिहासिक प्रदर्शन इसका गवाह है कि राज्य में प्रतिभाओं की  कमी नहीं है। युवाओं को खेलों का अच्छा प्रशिक्षण देकर उत्तराखंड को सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला राज्य बनाया जा सकता है।
——————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को देवभूमि उत्तराखण्ड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल...

क्यों नहीं लगाई वेंडिंग मशीन,अधिकारी दें जवाब-वंशीधर तिवारी

देहरादून। राज्य भर के 680 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन नहीं लगाए जाने को लेकर शिक्षा महानिदेश बंशीधर ने नाराजगी...

पूजा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भेंकलताल-ब्रह्मताल विकास मेले का आगाज

थराली। छः दिवसीय 31वें भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेला का पुजा पाठ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया हैं। बृहस्पतिवार...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई