Home धर्म-संस्कृति गोर्खाली महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

गोर्खाली महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

प्रतिनिधमण्डल ने गोर्खाली समुदाय के महाराजा द्वारा लिखे गए ताम्रपत्र की प्रति श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को भेंट की
देहरादून। गोर्खाली महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। कार्यकारिणी के सदस्यों ने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। गोर्खाली महासभा के अध्यक्ष पदम सिंह व केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को गोर्खाली समुदाय के सम्मानित महाराजा द्वारा लिखे गए ताम्रपत्र की प्रति सम्मान स्वरूप भेंट की।
गुरुवार सुबह 10ः00 बजे गोर्खाली महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का प्रतिनिधिमण्डल श्री दरबार साहिब पहुंचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष पदम सिंह ने श्री महाराज जी से कहा कि गोर्खाली महासभा लंबे समय से श्री दरबार साहिब के साथ जुड़ी हुई है। काबिलेगौर है कि गोर्खा समाज के लिए यह बात बेहद गौरव और सम्मान के साथ कही जाती है कि यदि कोई व्यक्ति यह कहता है कि वह मौत से नहीं डरता तो तय मानिए कि या तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह गोर्खा है।
श्री महाराज जी ने केन्द्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि गोर्खाली समाज के हित में जो भी सम्भव कार्य होंगे, श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन की ओर से किए जाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों संस्थान मिलकर समाज सेवा के क्षेत्र में परस्पर सहयोगी के रूप में कार्य करेंगेे। इस अवसर पर गोर्खाली महासभा उपाध्यक्षा पुजा सुब्बा, सांस्कृतिक मंत्री कैप्टन वाई बी थापा, महामंत्री गोपाल सिंह क्षेत्री, संजय थापा आदि मौजूद थे।

——————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

उत्तराखंड में नई राजनीतिक पार्टी का गठन

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के नाम का ऐलान करते हुए संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि पार्टी  उत्तराखंड के निकाय चुनाव में सभी सीटों...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई