Home राजनीति आमरण अनशन पर बैठे यूकेडी कार्यकर्ता गिरफ्तार

आमरण अनशन पर बैठे यूकेडी कार्यकर्ता गिरफ्तार

प्रदेश में सख्त भू—कानून लागू करने की मांग को लेकर आंदोलित
स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के सामने बैठे रहे अनशन पर
देहरादून । प्रदेश में सख्त भू—कानून व मूल निवास कानून लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के नेता उमेश खंडूड़ी ने शनिवार को घंटाघर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के सामने आमरण अनशन किया। उनके समर्थन में यूकेडी के कई कार्यकर्ता भी स्व. बडोनी की प्रतिमा के सामने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए राज्य में जल्द से जल्द सख्त भू—कानून लागू करने की मांग की। हालांकि बाद में यहां पर माहौल गरमाने लगा। क्योंकि प्रशासन द्वारा यूकेडी कार्यकर्ताआें को टेंट लगाने से मना किया गया। 
इस पर यूकेडी कार्यकर्ताआें ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने उनके टेंट उखाड़ फेंके हैं। मामला बिगड़ता देख भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। पुलिस यूकेडी कार्यकर्ताआें को शांत करने का प्रयास करती रही। लेकिन वह नहीं माने। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। शाम को सभी को बिना शर्त रिहा कर दिया गया। यूकेडी कार्यकर्ताआें ने आरोप लगाया है कि सरकार के इशारे पर प्रशासन व पुलिस उनका उत्पीडऩ कर रही है। चेताया कि सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में उनका संघर्ष जारी रहेगा।  इससे पूर्व आमरण अनशन स्थल पर हुई सभा में दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें का कहना था कि राज्य की जमीन व संसाधनों को बचाने के लिए सख्त भू—कानून लागू किया जाना चाहिए। कहा कि राज्य गठन के बाद जितनी भी सरकारें बनी हैं सभी ने राज्य के संसाधनों की खुली लूट की है। जमीनें औने—पौने दाम पर भूमाफिया को बेची गई। मौजूदा समय में स्थिति यह कि मूल भूमिधर ही भूमिहीन हो गया है। कहा कि भू—कानून लागू करने की मांग को लेकर यूकेडी का आंदोलन जारी रहेगा।
———————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को देवभूमि उत्तराखण्ड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल...

क्यों नहीं लगाई वेंडिंग मशीन,अधिकारी दें जवाब-वंशीधर तिवारी

देहरादून। राज्य भर के 680 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन नहीं लगाए जाने को लेकर शिक्षा महानिदेश बंशीधर ने नाराजगी...

पूजा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भेंकलताल-ब्रह्मताल विकास मेले का आगाज

थराली। छः दिवसीय 31वें भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेला का पुजा पाठ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया हैं। बृहस्पतिवार...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई