Home विविध पंचायत दिवस पर उत्तराखंड की 10 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

पंचायत दिवस पर उत्तराखंड की 10 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पंचायतों को दिया पुरस्कार

देहरादून।  राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रदेश की 10 पंचायतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूरे देश भर से कुल अलग-अलग श्रेणियों में 224 पंचायतों को “दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार” से पुरस्कृत किया गया। इसमें उत्तराखंड की देहरादून जिले की 4, उत्तरकाशी की 3 और रुद्रप्रयाग, पौड़ी और पिथोरागढ़ एक-एक पंचायत शामिल है। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से प्रधानमंत्री द्वारा इन पुरस्कारों को वर्चुअल तरीके से वितरित किए गए। इतना ही नहीं पुरस्कार पाने वाले इन पंचायतों को 5 लाख से 50 लाख तक की पुरस्कार राशि भी हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुरस्कार पाने वाले सभी पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामना दी है, मुख्यमंत्री के कहा कि पंचायतों के विकास लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है
सचिव पंचायती राज हरीश सेमवाल ने बताया कि “दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार”  के तहत जिला पंचायत पिथौरागढ़, क्षेत्र पंचायत जखोली-रुद्रप्रयाग, क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल-पौड़ी,  ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट -डोईवाला देहरादून, ग्राम पंचायत मथ, पुरोला उत्तरकाशी, ग्राम पंचायत देवजनि मोरी उत्तरकाशी एवं ग्राम पंचायत पुरोहित वाला सहसपुर देहरादून को पुरस्कृत किया गया। जबकि नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा का पुरस्कार ग्राम पंचायत दिवाडी नौगांव उत्तरकाशी, ग्राम पंचायत विकास योजना का पुरस्कार ग्राम पंचायत अटक फॉर्म सहसपुर देहरादून एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार बादाम वाला सहसपुर देहरादून को दिया गया है।

224 पंचायतों को दिया गया दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 प्रदान किए। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 कई श्रेणियों के अंतर्गत दिए गए। 224 पंचायतों को ‘दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया गया। 30 ग्राम पंचायतों को ‘नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार’ दिया गया। 29 ग्राम पंचायतों को ‘ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार’ दिया गया। 30 ग्राम पंचायतों को ‘बच्चों के अनुकूल ग्राम पंचायत’ पुरस्कार मिला। ग्रामों के अलावा 12 राज्यों को ‘ई-पंचायत पुरस्कार’ भी प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री अनुदान सहायता के रूप में 5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की पुरस्कार धनराशि हस्तांतरित की गई। यह राशि रियल टाइम आधार पर पंचायतों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की गई। देश में ऐसा पहली बार किया गया है।

————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई