Home राजनीति इगास पर हो सार्वजनिक अवकाश : आप

इगास पर हो सार्वजनिक अवकाश : आप

इगास पर गांवों में आप कार्यकर्ता जलाएंगे परिवर्तन का दीप

सरकार से मांग-इगास पर हो सार्वजनिक अवकाश – नवीन पिरशाली

देहरादून।आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि इगास उत्तराखंड का पारंपरिक त्योहार है और इस दिन सभी आप कार्यकर्ताओं गांवों में जाकर परिवर्तन का दीप जलाकर इगास पर्व को बडी ही धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस त्योहार को उत्तराखंड में सदियों से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि भगवान राम ने जब लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापसी की थी ,तो पूरे देश में तब से दीपावली का पर्व मनाया जाने लगा ,लेकिन विषम परिस्थितियांं के कारण यह समाचार पहाडों में 11 दिन बाद पहुंचा, जिस कारण यहां दीपावली के 11 दिन बाद इगास पर्व को दीपावली के रुप में मनाया जाता है। इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इस पारंपरिक पर्व के दिन राज्य सरकार को राजकीय अवकाश घोषित करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि  राज्य सरकार ने छठ पूजा के लिए अवकाश घोषित किया गया है । आप पार्टी इसका सम्मान करती है लेकिन इगास पर अभी तक सरकार ने अवकाश घोषित करने का कोई निर्णय नहीं लिया है। आप प्रवक्ता ने कहा कि आप पार्टी ने पिछले साल इगास पर भी लोगों से अपने गांवों में आकर दिया जलाने की अपील की थी और खुद आप कार्यकर्ता गांव गांव जाकर खंडहर पड़े घरों में दीप जला कर आए थे। उन्होंने कहा कि, यह पर्व हमारे प्रदेश की संस्कृति से जुडा पर्व है, जो गढवाल और कुमांउ दोनों ही जगह बडी ही धूमधाम से जनाया जाता है। इसलिए सरकार को इस पर्व को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ।उन्होंने इस त्योहार की सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए सरकार को इस पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की है।

उन्होंने इसके साथ ही प्रदेश वासियों और अन्य प्रवासी भाई बहनों से निवेदन किया है कि, वो इस दिन अपने गांवों में जाकर अपने घरों के साथ उन घरों में भी परिवर्तन का दीप जलाएं जो घर आज पलायन का दंश झेलते हुए खंडहर में तब्दील हो गए हैं। उन्होंने सभी को इगास पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए एक बार फिर से राज्य सरकार से मांग की है कि राज्य में जल्द से जल्द इगास पर्व के अवकाश हो ताकि लोग अपने पैत्रिक गांवों में जाकर इस पर्व को धूमधाम से मना सकें।

———————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

ईको टूरिज्म में अधिक से अधिक रोजगार सृजन की संभावनाएं

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आज जनपद नैनीताल, पौड़ी,...

अफगानिस्तान से दिल्ली तक भूकंप, उत्तराखंड के कई इलाकों में महसूस हुए झटके, घरों से बाहर भागे लोग

मंगलवार रात १०:१७ बजे अफगानिस्तान, पाकिस्तान से लेकर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना...

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई